Mathura News: गणेसरा स्टेडियम में कुश्ती की पौध तैयार कर रहे कोच विनोद
मथुरा, सितम्बर 16 -- Mathura News: छटीकरा। गणेसरा स्टेडियम में कुश्ती को बढ़ावा देने और नई प्रतिभाओं को तराशने का काम कोच विनोद यादव द्वारा किया जा रहा है। कोच विनोद यादव प्रतिदिन सुबह 5:30 बजे से 8:30 बजे तक तथा शाम 4 बजे से 7 बजे तक बालक-बालिकाओं को कुश्ती का प्रशिक्षण देते हैं। उनकी मेहनत और प्रशिक्षण का परिणाम है कि पिछले करीब दो वर्षों में स्टेडियम में अभ्यास करने वाले लगभग 50 बालक-बालिकाएं राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर मथुरा जनपद का नाम रोशन कर चुके हैं। कोच विनोद यादव ने बताया कि गणेसरा स्टेडियम में प्रतिदिन करीब 100 बच्चे कुश्ती का अभ्यास करने के लिए पहुंचते हैं। इनमें करीब 15 से 18 वर्ष तक के बालक-बालिकाओं को विशेष रूप से प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को कुश्ती की तकनीक, शारीरिक मजबूत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.