Mathura News: गणेश महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक 22 अगस्त को
मथुरा, अगस्त 20 -- Mathura News: श्री गणेश पूजा समिति द्वारा आयोजित होने वाले तृतीय गणेश महोत्सव की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक 22 अगस्त को दोपहर 1 बजे अवैरनी रोड स्थित कैम्प कार्यालय पर आयोजित की होगी। समिति महासचिव बादल राज बंसल ने बताया कि बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा तथा पदाधिकारियों एवं सदस्यों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। साथ ही महोत्सव की तैयारियों, कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं विभिन्न व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 11 दिवसीय गणेश महोत्सव के दौरान गणेश प्रतिमा स्थापना, पूजा-अर्चना, आरती, भजन संध्या, महाप्रसाद सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। उन्होंने सभी समिति सदस्यों एवं गणेश भक्तों से बैठक में उपस्थित होकर महोत्सव को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.