मथुरा, अक्टूबर 23 -- Mathura News: ब्रज रज उत्सव के सांस्कृतिक आगाज में सांसद हेमा मालिनी ने नृत्य नाटिका 'गंगा' के माध्यम से नदी संरक्षण का संदेश दिया। स्वामी हरिदास प्रेक्षागृह में प्रस्तुत नृत्य नाटिका में गंगा के अवतरण से लेकर वर्तमान दुर्दशा तक की कथा को नृत्य, संगीत और भावपूर्ण अभिनय के जरिए दर्शाया गया। हेमा मालिनी की नृत्य शैली और शास्त्रीय भाव-भंगिमाओं को दर्शकों ने सराहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, संत विजय कौशल महाराज, सांसद तेजवीर सिंह, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र और सीईओ लक्ष्मी नागप्पन सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।

नृत्य नाटिका से नदी संरक्षण का संदेश नृत्य नाटिका में राजा भगीरथ की तपस्या, पूर्वजों के उद्धार के लि...