Mathura News: खाद लेने के नियम हुए कड़े, डीएम ने लिमिट की निर्धारित
मथुरा, अगस्त 26 -- Mathura News: जनपद में किसानों को खाद की समस्या न हो इसके लिए सहकारी समितियों व निजी बिक्री केन्द्रों पर लगाम लगाने के लिए डीएम सीपी सिंह ने किसानों को दी जाने वाली खाद की लिमिट निर्धारत कर दी है। इसका पालन करने के निर्देश सभी खाद विक्रेताओं को दिए हैं। उन्होंने कहा कि सहकारिता/निजी केन्द्रों से प्रत्येक कृषक प्रति हेक्टेयर 7 बैग यूरिया व 5 बैग डीएपी ही ले सकेगा। यह निर्णय डीएम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कृषक संगठनों के साथ हुई बैठक में किसान प्रतिनिधियों की सहमति पर लिया गया। उन्होंने कहा कि जनपद में डीएपी, यूरिया पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। प्रत्येक कृषक को प्रति हेक्टेयर 7 बैग यूरिया व 5 बैग डीएपी मिलेगा। जिसके लिए एफआईडी/नकल खतौनी व आधार कार्ड की प्रति लेकर सहकारी/ निजी बिक्री केन्द्रों से पीओएस मशीन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.