मथुरा, अगस्त 26 -- Mathura News: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अलग-अलग स्थानों से 17 खाद्य पदार्थों के नमूने भरे। कार्रवाई से खाद्य विक्रेताओं में खलबली मची रही। आगामी रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत आम जनमानस को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य/ पेय पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु सहायक आयुक्त डा. जतिन कुमार सिंह के निर्देशन एवं नेतृत्व में खाद्य सचल दल ने गांव छौली, बल्देव में खाद्य कारोबारकर्ता चंद्रभान व सतीश चंद्र से खोआ का एक-एक नमूना, महावन स्थित केवल सिंह खीर मोहन वाले, भूरा खीर मोहन वाला व हेमंत के प्रतिष्ठान से खीर मोहन का एक-एक नमूना लिया। मंडी चौराहे से घेवर, बर्फी एवं हरी मटर नमकीन का एक-एक नमूना, बजरंग स्वीट्स एंड डेयरी से खोआ व घेवर का एक-एक नमूना लिया। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: रक्षाबंधन से पहले खाद्य सुरक्षा टीम की छापेमारी, 11 नमू...