मथुरा, अक्टूबर 25 -- Mathura News: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मथुरा और कोसीकलां में छापेमारी कर खाद्य पदार्थों के 10 नमूने संग्रहित किए। कार्रवाई से खाद्य विक्रेताओं में खलबली मची रही। सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. जतिन कुमार सिंह के निर्देशन और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में खाद्य सचल दल ने आमजन और श्रद्धालुओं को स्वच्छ व गुणवत्तायुक्त खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अभियान चलाया। टीम ने बाजना स्थित बांके बिहारी ट्रेडर्स से सरसों का तेल, रिफाइंड, सोयाबीन ऑयल, कुट्टू आटा और हल्दी पाउडर के एक-एक नमूने लिए। रिषी डेयरी और स्वाद मिल्क प्रोडक्ट से पनीर व मिश्रित दूध के एक-एक नमूने संग्रहित किए। कोसीकलां स्थित सिंघल डेयरी से भी पनीर व मिश्रित दूध के एक-एक नमूने लिए गए। अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेन्द्र सिंह और...