मथुरा, जुलाई 6 -- Mathura News: थाना शेरगढ़ अंतर्गत गांव गढ़ी भीमा के समीप नहर पटरी बनाये जाने के लिये पटरी की जमीन पर अवैध कब्जे को हटवाने को लेकर नापतोल के दौरान शनिवार शाम मौके पर पहुंची महिला ने जमकर हंगामा किया। सुनवाई न होने पर पीड़िता ने अपने ऊपर मिटटी का तेल डाल आग लगाने की धमकी दी। इस दौरान पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद महिला को समझा-बुझा कर शांत कर घर भिजवाया। इस हंगामे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक शेरगढ़ अजय किशोर ने बताया कि गांव गढी भीमा रोड बंबा किनारे नहर विभाग द्वारा पटरी से अवैध कब्जा हटवाकर पटरी पर खरंजा रोड पर मिटटी डालवाने को राजस्व टीम पहुंची थी। राजस्व निरीक्षक बेचैन सिंह, लेखपाल रामेश्वर भारद्वाज आदि पुलिस टीम के साथ पटरी से अवैध कब्जा हटाने और खड़ंजा रोड पर मिट्टी डालने के लिये भू...