Mathura News: खनन विभाग ने पकड़े मिट्टी से भरी तीन ट्रैक्टर ट्राली
मथुरा, अगस्त 19 -- Mathura News: शहर में यमुना खादर में खेत से मिटटी खनन करते हुए तीन ट्रैक्टर ट्राली पकड़े गए हैं। खनन विभाग और पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान चालक मिट्टी से भर ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर भाग खड़े हुए। खनन विभाग के अधिकारियों ने ट्रैक्टर ट्राली को जैंत थाने के सुपुर्द कर दिया है। इन दिनों जनपद में मिट्टी और बालू खनन का कारोबार बहुत तेजी के साथ बढ़ा है। अधिकारियों की मिलीभगत से वृंदावन के कई इलाकों में खनन का कारोबार खूब फल फूल रहा है। दिन ही नहीं रात में मिट्टी खनन का काम किया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला मथुरा वृंदावन रोड पर अहिल्यागंज क्षेत्र में सामने आया है। स्थानीय लोगों ने खनन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी कि अहिल्यागंज खादर में खेतों से मिट्टी का खनन किया जा रहा है। बुधवार की सुबह पांच बजे पुलिस के साथ मैाके पर पहुंचे ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.