Mathura News: खनन टीम पर हमले में नामजद समेत 15 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
मथुरा, जुलाई 13 -- Mathura News: थाना जैंत के अंतर्गत गांव राल के समीप खनन विभाग की टीम पर रविवार को हमला करने और सरकारी गाड़ी की चाबी छीनने के मामले में पुलिस ने धीरज शर्मा समेत करीब 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है। रविवार देर रात खनन इंस्पेक्टर सुभाष यादव ने थाना जैंत में तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया कि वह क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों की तलाश में भ्रमण पर थे। तभी गांव राल के समीप वाहनों की चेकिंग के दौरान अवैध परिवहन में स्टोन डस्ट लदे वाहन को पकड़ कर थाने ले जा रहे थे। आरोप है कि तभी गांव निवासी धीरज शर्मा ने थार गाडी लेकर 10-15 लोगों के साथ आकर उनकी गाड़ी को घेर लिया। इस दौरान उन लोगों ने उनके वाहन चालक के साथ गाली गलौज कर हाथापाई करते हुए गाड़ी की चाबी छीन कर जान से मारने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.