Mathura News: क्लीनिक में घुसकर डॉक्टर को लूटने वाले पांच गिरफ्तार
मथुरा, अक्टूबर 23 -- Mathura News: सरला बाग एक्सटेंशन के पास शीतला रोड स्थित डॉक्टर गौरव जैन के क्लीनिक में लूटपाट करने वाले पांच बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक आरोपी मनीष उर्फ डॉ. मनिया फरार है। पुलिस ने लूटी गई चेन, तमंचा और वारदात में इस्तेमाल थार गाड़ी बरामद की है। गाड़ी 3500 रुपये में किराये पर ली गई थी। वारदात 20 अक्तूबर की रात करीब पौने दस बजे हुई थी। बदमाशों ने 18 अक्तूबर को मरीज बनकर क्लीनिक की रेकी की थी। उस समय मरीज मौजूद होने के कारण वे लौट गए थे। 20 अक्तूबर को तीन बदमाश मरीज दिखाने के बहाने चैंबर में पहुंचे। एक ने डॉक्टर पर तमंचा ताना और दूसरे ने चेन लूट ली। विरोध करने पर डॉक्टर से मारपीट की और मोबाइल भी छीन ले गए। घटना सीसीटीवी में कैद हुई थी।पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि डीसीपी सिटी रविंद्र कुमार के निर्देश ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.