Mathura News: कोसी में पांच लाख रुपये का पनीर कराया नष्ट
मथुरा, नवम्बर 6 -- Mathura News: दिवाली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पुलिस के साथ गुरुवार देर रात कोसीकलां में कार्रवाई कर राजस्थान के कामां से बिक्री के लिए ले जाए जा रहे 2500 किलो संदिग्ध पनीर को मौके पर नष्ट करा दिया। इसकी अनुमानित कीमत पांच लाख पांच हजार रुपये बताई गई है। पनीर के दो नमूने लेकर जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद कारोबारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. जतिन कुमार सिंह के निर्देशन में टीम ने गुरुवार रात करीब 1:30 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर बठैन गेट पुलिस चौकी के पास राजस्थान के कामां की ओर से आ रही बोलेरो को रोका। तलाशी में वाहन में पनीर भरा मिला। पूछताछ में चालक सलीम पुत्र इस्माइल ने बताया कि कामां स्थित पनीर निर्माण डेयरी से करीब 2500 किलो पनीर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.