मथुरा, अगस्त 5 -- Mathura News: मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण की टीम ने कोसीकलां क्षेत्र में अनाधिकृत कालोनियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण की टीम ने कालोनियों के पक्के निर्माणों के साथ ही सड़क और बाउंड्री को ध्वस्त कर दिया गया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटवन पर 10 हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल भूमि का सब डिवीजन कर तथा जीएसबी रोड़ का निर्माण कर कालोनी विकसित किये जाने की शिकायत पर नोटिस जारी किए गए। नोटिस जारी होने के बाद भी कालोनी का निर्माण कार्य किया जाता रहा। प्राधिकरण की उपाध्यक्ष लक्ष्मी एन के निर्देश के बाद बुधवार की दोपहर कालोनी पर बुल्डोजर की कार्रवाई की गई। इसके बाद बठैन रोड़ जांव गांव के सामने नन्दगांव में श्यामलाल पर लगभग 45 सौ वर्ग मीटर क्षेत्रफल में सड़क व विद्युत पोल खड़े का कालोनी का निर्माण की शिक...