Mathura News: कोकिलावन संत भवन में मिला अज्ञात का शव
मथुरा, जुलाई 6 -- Mathura News: थाना कोसीकलां के अंतर्गत शनिदेव कोकिलावन मंदिर के बाहर बने संत भवन में करीब 70 वर्षीय अज्ञात का शव पड़ा था। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भिजवाया। पुलिस शिनाख्त के प्रयास कर रही है। सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे पुलिस को कोकिलावन मंदिर के बाहर संत भवन में करीब 70 वर्षीय साधु वेषधारी का शव पड़ा होने की सूचना दी। सूचना पर उप निरीक्षक अंकित शर्मा ने पुलिस टीम के साथ मौका मुआयना करते हुए शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतक भीख मांगकर जीवन यापन करता था। इसकी बीमारी के चलते मौत हो गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.