मथुरा, सितम्बर 10 -- Mathura News: पागलबाबा मंदिर के समीप स्थित गिर्राज नगर रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के निवासियों ने कॉलोनी के पार्क की भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण किए जाने का आरोप लगाया है। बुधवार को कॉलोनीवासी नगर निगम कार्यालय पहुंचे और अपर नगर आयुक्त नीरज कुमार को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। कालोनी निवासियों का आरोप है कि एक व्यक्ति ने पार्क का प्रवेश द्वार तोड़कर पार्क क्षेत्र में प्रवेश किया और वहां निर्माण कार्य शुरू करा दिया। विरोध करने पर कॉलोनीवासियों को धमकाने और अभद्रता करने का भी आरोप लगाया गया है। अपर नगर आयुक्त नीरज कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद उन्होंने मौके का निरीक्षण किया। निर्माण स्थल के चारों ओर फेंसिंग होने के कारण प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट नहीं हो सका कि संबंधित भूमि पार्क की है या नहीं। उन्होंने ब...