Mathura News: कॉलेज में सुविधाएं उपलब्ध कराने पर प्रधानाचार्य को किया सम्मानित
मथुरा, सितम्बर 10 -- Mathura News: किशोरी रमण इंटर कॉलेज को उनके प्रधानाचार्य कैप्टन मुरलीधर शर्मा द्वारा कॉलेज में छात्रों के लिए स्मार्ट क्लास, पीने के लिए आरओ का पानी, बिजली के लिए सोलर पैनल, कार्यक्रमों के लिए ऑडिटोरियम, गर्मी के समय नए पंखे तथा पूजा के लिए मंदिर जैसी सुविधाएं बिना किसी सरकारी सहायता के उपलब्ध कराने के सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। बृज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरुकता समिति रजि. के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित के नेतृत्व में महासचिव मोहन श्याम शर्मा, चंद्र मोहन दीक्षित सहित प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानाचार्य कैप्टन मुरलीधर शर्मा एवं कॉलेज के स्टाफ को प्रशस्ति पत्र, फूल माला एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया। संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को कैप्टन मुरलीधर शर्मा से प्रेर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.