Mathura News: कुसुम सरोवर में तड़फ-तड़फकर मर रही मछलियां
मथुरा, सितम्बर 29 -- Mathura News: कुसुम सरोवर में जलचरों के असमय मरने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर साल की तरह इस बार भी पिछले एक सप्ताह से सरोवर के पानी में बड़ी संख्या में मछलियां मरकर ऊपर उतरा रही हैं। शासन द्वारा सरोवर के संरक्षण और सौंदर्यीकरण पर करोड़ों रुपये पानी की तरह बहाए जा चुके है लेकिन यहां जलचरों की सुरक्षा को लेकर प्रशासनिक अधिकारी पूरी तरह बेखबर बने हुए है। देश-विदेश से कुसुम सरोवर के अलौकिक सौंदर्य और शांति का अनुभव करने आने वाले पर्यटक व श्रद्धालु जल में उतराती मृत मछलियों और उठती दुर्गंध को देखकर बेहद व्यथित हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि पवित्र स्थल पर जलचरों की इस तरह की दुर्दशा धार्मिक आस्था पर भी गहरा आघात है। स्थानीय निवासियों सीताराम बाबा, रामदास बाबा, ईश्वर दास, राम भरोसी दास, गोलू शर्मा, देवानंद दास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.