Mathura News: किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने में दो नामजद
मथुरा, नवम्बर 6 -- Mathura News: थाना कोसीकलां क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी किशोरी को जालंधर निवासी युवक और महिला पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप है। पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। बुधवार शाम करीब सवा छह बजे कॉलोनी निवासी महिला ने थाने में तहरीर दी। इसमें बताया कि मंगलवार को उसकी 16 वर्षीय बेटी अचानक गायब हो गई। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी सभी जगह तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। इस दौरान महिला को जानकारी मिली कि उसकी बेटी को जालंधर निवासी युवक और एक महिला बहला-फुसलाकर ले गए हैं। यह भी पढ़ें- Auraiya News: किशोरी को बहलाकर ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.