मथुरा, नवम्बर 22 -- Mathura News: थाना वृंदावन क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता ने होटल में काम करने वाले एक युवक पर बेटी को अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत के अनुसार, पीड़ित मूल रूप से गुनौर क्षेत्र के ग्राम भनराह, जिला कटवरिया के निवासी हैं। वर्तमान में वह परिवार के साथ पुष्पांजलि बैकुंठ के पास रहते हैं। उनकी 17 वर्षीय बेटी भी उनके साथ रहती थी। आरोप है कि होटल अगस्त्य, रुक्मिणी विहार सेक्टर-3 में काम करने वाला युवक काफी समय से उनकी बेटी पर नजर रखे हुए था।पिता के मुताबिक, 6 नवंबर की शाम करीब सात से आठ बजे के बीच जब परिजन घर पर नहीं थे, तभी युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। काफी तला...