Mathura News: किशोरी के साथ दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार
मथुरा, नवम्बर 22 -- Mathura News: गोविंद नगर पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने और ब्लैकमेल करने के आरोप में वांछित दो युवकों को रविवार दोपहर जयसिंहपुरा चौराहे से गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों का चालान किया है। एएसपी/सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि रविवार दोपहर करीब दो बजे थानाध्यक्ष गोविंद नगर अजय वर्मा और उप निरीक्षक कृपाल सिंह पुलिस टीम के साथ वांछित आरोपियों की तलाश में गश्त कर रहे थे। सूचना पर पुलिस ने वृंदावन रोड स्थित जयसिंहपुरा चौराहे के समीप गली में चेकिंग की। इस दौरान नाबालिग के साथ दुष्कर्म और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया।एएसपी ने बताया कि 17 नवंबर की रात एक कॉलोनी निवासी किशोरी के पिता ने नामजद युवकों के ख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.