Mathura News: काली घटा में विराजे राजाधिराज के दर्शन कर भक्त हुए आनंदित
मथुरा, अगस्त 22 -- Mathura News: पुष्टिमार्ग संप्रदाय के मंदिर ठाकुर द्वारकाधीश के शनिवार को काली घटाओ को सजाकर जनजन के आराध्य राजाधिराज को विराजमान किया। सम्पूर्ण मंदिर प्रांगण को काले कपड़े और अनेकों प्रकार की लाइट फ़ूलों से सजाया गया। सम्पूर्ण मंदिर में काले काले बादलों की गड़गड़ाहट, चिडियों की चिड़चिड़ाहट,बिजली की घनघोर आवाज गूंजती रही। इस अद्भुत नजारे को देखकर भक्त आनंदित हो उठे। मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि मंदिर घटा से तात्पर्य है ठाकुर जी को बाहर के मौसम की अनुभूति करवाना। इसी के तहत आज मंदिर में काली घटाओं को सजाकर ठाकुरजी को हिंडोले में विराजमान कर भक्तों को दर्शन कराया गया। महोत्सव के अंतर्गत रविवार की सांय 5.10 से 5.40 बजे ठाकुर जी महाराज केसरी मखमल हिंडोले में विराजमान कर भक्तों को दर्शन देंगे।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.