मथुरा, सितम्बर 27 -- Mathura News: कोसी-नंदगांव मार्ग पर गांव सुरवारी स्थित पेट्रोल पंप के समीप शनिवार कार की टक्कर से स्कूटी सवार महिला समेत दो लोग घायल हो गये। कोसी- नंदगांव मार्ग पर गांव सुरवारी पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार को गांव बांसा, होडल, पलवल, हरियाणा निवासी स्कूटी सवार योगेश और पूजा जा रहे थे। तभी कार चालक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इसके चलते स्कूटी सवार योगेश और पूजा रोड पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर घायलों को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती करा परिजनों को सूचना दी और दोनों वाहनों को एक ओर करवाकर यातायात सुचारू कराया। पुलिस कार चालक की तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...