मथुरा, अक्टूबर 2 -- Mathura News: कोतवाली की रमणरेती पुलिस चौकी क्षेत्र के अन्तर्गत शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार कार ने एक राहगीर में टक्कर मार दी। जिसकी उपचार के लिए ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह रमणरेती क्षेत्र में सुनरख मार्ग स्थित आनंदकृष्ण वन के समीप एक सफेद रंग की इनोवा क्रिस्टा गाड़ी ने एक राहगीर को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगते ही सड़क पर गिरे युवक का सिर फट गया और उसके शरीर पर चोट लग गई। घटना की सूचना पाकर रमणरेती चौकी प्रभारी शुभांशू यादव मौके पर पहुंच गए और बुरी तरह से जख्मी युवक को फौरन एंबुलेंस से सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया था। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा आसपा...