मथुरा, जुलाई 31 -- Mathura News: थाना जैंत के अंतर्गत हाईवे पर लाडली ढाबा के समीप शुक्रवार दोपहर गलत दिशा से आ रहे कार चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। इसके चलते गर्भवती महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों की मदद से घायल महिला को उपचार के लिये अस्पताल भिजवाया। ​शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे गांव पिल्हौरा निवासी कान्हा अपनी गर्भवती पत्नी प्रीति का अल्ट्रासाउंड कराने के लिए बाइक से मथुरा जा रहा था। जैसे ही वह हाईवे स्थित लाडली ढाबा के पास पहुंचा, तभी सामने से गलत दिशा में आ रहे कार चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। इसके चलते बाइक सवार गिर गए। कान्हा की गर्भवती पत्नी प्रीति गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोग और राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। राहगी...