मथुरा, नवम्बर 7 -- Mathura News: थाना जैंत के अंतर्गत चौमुहां फ्लाईओवर के समीप कार की टक्कर से किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक अपने वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। घायल किशोर को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। पीड़ित के चाचा की तहरीर पर जैंत पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। चौमुहां निवासी जगदीश पुत्र रम्मी सिंह ने जैत थाने में दी तहरीर में बताया कि गुरुवार शाम करीब 6 बजे उनका 17 वर्षीय भतीजा शिवम पुत्र राजेश चौमुहां से दिल्ली जाने वाली साइड पर फ्लाईओवर से थोड़ा आगे कच्चे रास्ते में खड़ा होकर बोतल से पानी पी रहा था। इसी दौरान मथुरा की तरफ से आ रहे एक वाहन के चालक ने गाड़ी को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए शिवम में टक्कर मार दी। ​टक्कर लगते ही शिवम दूर जा गिरा और गंभ...