Mathura News: कार्तिक पूर्णिमा पर असंख्य दीपकों से जगमगाएंगे यमुना के घाट
मथुरा, नवम्बर 4 -- Mathura News: देव दीपावली महोत्सव समिति इस वर्ष देव दीपावली महोत्सव को और अधिक आकर्षक व भव्य रूप से मनाने जा रहा है। इस संबंध में देव दीपावली महोत्सव समिति के पदाधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह एवं सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्रा के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के नाम ज्ञापन दिया। देव दीपावली महोत्सव समिति के अध्यक्ष पंडित सोहन लाल शर्मा एडवोकेट ने कहा कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार अषाढ़ पूर्णिमा से कार्तिक पूर्णिमा तक सम्पूर्ण ब्रजमंडल में 33 कोटि देवी देवताओं का निवास रहता है। कार्तिक पूर्णिमा पर सभी मां श्री यमुना से विदाई लेकर अपने अपने स्थान पर वापस जाते हैं, इसलिए सम्पूर्ण ब्रज में कार्तिक मास में सभी तीर्थ स्थलों एवं देवालयों में भव्य देव दीपावली मनाई जाती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.