मथुरा, अक्टूबर 9 -- Mathura News: डॉ. अम्बेडकर सामाजिक अधिकार मंच द्वारा शुक्रवार को डीग गेट स्थित डॉ. अम्बेडकर भवन में बहुजन नायक कांशीराम की 20 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांशीराम को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग भी उठाई गई। संस्थापक संरक्षक त्रिलोकी नाथ कर्दम ने कहा कि कांशीराम ने अपना संपूर्ण जीवन शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों, सामाजिक समानता तथा बहुजन स्वाभिमान के लिए समर्पित किया। संरक्षक लियाकत अली एडवोकेट, महामंत्री रवि दिवाकर, अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान त्रिलोकी नाथ कर्दम, लियाकत अली एडवोकेट, जितेन्द्र सिंह, रवि दिवाकर, शमसुद्दीन कुरैशी, राजू राजपूत, अजय कुमार, कीर्ति पाल सिंह, मलखान सिंह और हारुन सहित अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Gauriganj News...