मथुरा, सितम्बर 30 -- Mathura News: कांशीराम कालोनी वृंदावन के निवासियों द्वारा भाकपा (माले) के पूर्व जिला मंत्री गिरधारी लाल चतुर्वेदी के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया। पूर्व जिलामंत्री गिरधारीलाल चतुर्वेदी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने मथुरा-वृंदावन के गरीव वर्ग के लोगों को मकान आवंटित किये थे लेकिन ऐसा क्या कारण है कि 15 साल में ही कॉलोनी गिरासू हो गई। इसकी जांच हो और जो भी दोषी हो, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि गिरासू मकानों की मरम्मत कराकर वैकल्पिक व्यवस्था हो। इस अवसर पर शिखा, अजय चटर्जी, स्मृति, जानकी, राधा, शंति, पिंकी मंडल, गीता, अनीता मजूमदार, ममता, निशा, पुष्पा, सुलोचना, विमलेश, विशाखा, भारतसिंह, अवधपाल, बृजमोहन आदि उपस्थित थे। इस दौरान मांगपत्र जिलाधिकारी को दिया गया...