मथुरा, नवम्बर 10 -- Mathura News: थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव कसेरा कलां में मकान निर्माण के लिए की जा रही नाप-तोल को लेकर रविवार को हुए विवाद में तीन लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अजय सिंह ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि रविवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे वह अपने मकान के निर्माण कराने के लिये जमीन को नाप रहे थे। तभी उनके ताऊ चन्द्रपाल और उनके बेटे विपिन और अरविन्द ने गाली गलौज की। इसका विरोध करने पर नामजदों ने लाठी, डंडा, सरिया लेकर हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गये। उसे पिटता देख मौके पर आयी भाभी ने बचाने का प्रयास किया तो हमलावरों ने उन्हें भी घायल कर दिया। दोनों को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हि...