Mathura News: कलश यात्रा के साथ अग्रसेन जयंती महोत्सव का भव्य शुभारंभ
मथुरा, अक्टूबर 11 -- Mathura News: अग्रकुल शिरोमणि अतुल्य प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन जी की 5150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को कस्बा सौंख में अग्र शक्ति द्वारा भव्य कलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय जयंती महोत्सव का शुभारंभ किया गया। रविवार सुबह अग्रवाल धर्मशाला से शुरू हुई कलश यात्रा पूरे कस्बे में भ्रमण करते सम्पन्न हुई। कलश यात्रा में 108 सौभाग्यवती महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर भाग लिया। कलश यात्रा का मुख्य आकर्षण फूलों से सुसज्जित बग्गी में मां लक्ष्मी के स्वरूप की झांकी रही। कलश यात्रा के दौरान जय अग्रसेन, जय अग्रोहा के जयघोष से पूरा कस्बा गूंज उठा। इस अवसर पर अग्रवाल समाज के अध्यक्ष, मंत्री सहित समस्त पदाधिकारी एवं अग्र शक्ति की सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- Mathura News: महाराजा अग्रसेन के आदर्श आज भी प्रासंगिक : नार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.