Mathura News: कराटे में सरस्वती विद्या मंदिर बना ओवरऑल चैंपियन
मथुरा, अक्टूबर 28 -- Mathura News: कोसीकलां, हिन्दुस्तान संवाद। आगरा के कमला नगर में 15 से 18 अक्तूबर तक आयोजित 38 वीं क्षेत्रीय कराटे प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर ने शानदार प्रदर्शन किया। ब्रज प्रदेश, मेरठ और उत्तराखंड की टीमों के बीच हुए इस कड़े मुकाबले में विद्यालय के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए 11 स्वर्ण, 6 रजत एवं 4 कांस्य सहित कुल 21 पदक अपने नाम किए। इसके साथ ही सर्वाधिक 77 अंक अर्जित कर विद्यालय ने क्षेत्रीय ओवरऑल चैंपियनशिप का गौरवपूर्ण खिताब जीता।टीम ने अंडर-14 बालक वर्ग में प्रथम स्थान और अंडर-17 बालक वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा अंडर-14 बालिका, अंडर-17 बालिका एवं अंडर-19 बालक वर्ग में भी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में शानदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.