Mathura News: कबड्डी प्रतियोगिता से भाईचारे का दिया संदेश
मथुरा, सितम्बर 1 -- Mathura News: गांव बुखरारी में युवाओं में नई चेतना जागृत करने तथा आपसी प्रेम और भाईचारा बढ़ाने के उद्देश्य से कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और खेल भावना के साथ अपना दमखम दिखाया। बौबी बौहरे ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताएं युवाओं में नई ऊर्जा और चेतना जागृत करने के साथ-साथ आपसी प्रेम एवं भाईचारा बढ़ाने का बेहतर माध्यम हैं। यादवेंद्र बौहरे ने बताया कि हाल ही में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता युवाओं को एकजुट करने में काफी सफल रही। वहीं भारत पाल ने कहा कि खेल के मैदान में जब खिलाड़ी एक-दूसरे का हाथ पकड़कर टीम भावना के साथ खेलते हैं तो जाति, धर्म और ऊंच-नीच जैसे सभी भेदभाव समाप्त हो जाते हैं। यह भी पढ़ें- Balrampur News: शिक्षा के साथ खेल प्रतिभा को निखारना जरूरी : डॉ. एसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.