Mathura News: कपड़ों के रुपये मांगने पर दुकानदार को लाठी-डंडों से पीटा
मथुरा, जुलाई 18 -- Mathura News: छाता कोतवाली के अंतर्गत देहली गेट के समीप दुकान से कपड़े लेने के बाद रुपये मांगने पर नामजदों ने दुकानदार के साथ गाली गलौज की। विरोध करने पर नामजदों ने लाठी-डंडे, रॉड से मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि नामजद ने उसके ऊपर जान से मारने की धमकी देते हुए तमंचा तान दिया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है। देहली गेट छाता निवासी दुकानदार नाजिम ने कोतवाली छाता में दी तहरीर में कहा कि बुधवार शाम करीब सवा छह बजे वह दुकान पर बैठा था। इस दौरान भगत सिंह, हेमू उर्फ पवन अपने आधा दर्जन साथियों के साथ दुकान पर आकर कपड़े खरीदने लगे। आरोप है कि कपड़े देने के दौरान कपड़ों के रुपये मांगने पर नामजदों ने रुपये देने से इंकार किया। इसका विरोध करने पर नामजदों ने साथियों के साथ एकजुट हो नाजिम की लाठी-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.