Mathura News: कंटेनर की टक्कर से किशोरी की मौत, दो घायल
मथुरा, सितम्बर 24 -- Mathura News: थाना अंतर्गत आगरा-मथुरा हाइवे पर उत्तरी बाइपास के समीप बुधवार दोपहर कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार किशोरी की मौत हो गई, जबकि भाभी-देवर घायल हो गए। गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा विरोध जताया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंच आक्रोशित लोगों को समझा बुझा कर करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुलवाकर शव को पोस्टमार्टम भिजवाया और घायल उपचार को भिजवाये। पुलिस के अनुसार बुधवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे ऐसीषकुमार निवासी गांव पौरी, फरह अपनी रिश्ते की भाभी कमलेश व किशोरी पल्लवी (12) के साथ बाइक लेकर आ रहे थे। हाइवे पर उत्तरी बाइपास के समीप कंटेनर चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। इसके चलते बाइक सवार किशोरी पल्लवी (12) की मौत हो गई, जबकि आशीष और कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गये। इसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.