मथुरा, सितम्बर 5 -- Mathura News: थाना जैत क्षेत्र के चंदन नगर स्थित कूलर व एसी के गोदाम में शुक्रवार को भीषण आग लग गयी। आग पर फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। आग की विभीषिका को देखते हुए मौके पर 8 दमकल गाड़ियों को भेजना पड़ा। ​कान्हा माखन स्कूल, गुरु कृपा धाम कॉलोनी (थाना हाईवे) निवासी गोपाल अग्रवाल का यहां गोदाम है। शुक्रवार शाम करीब 4:40 बजे गोदाम में अज्ञात कारणों से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। चंदन नगर निवासी पुष्पेंद्र कुमार की सूचना पर जैत थानाध्यक्ष सोनू कुमार और उपनिरीक्षक शिव कुमार पुलिस बल व फायर सर्विस के साथ मौके पर पहुँचे。

पासी बहता नाला बना मददगार आग इतनी भयानक थी कि उसे बुझाने में 8 दमकल गाड़ियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। राहत का...