Mathura News: एमईएस के सहायक गैरिसन इंजीनियर ने ठेकेदार समेत चार पर कराया मुकदमा
मथुरा, सितम्बर 28 -- Mathura News: थाना सदर बाजार पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर नामजद ठेकेदार समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एमईएस में कार्यरत सहायक गैरिसन इंजीनियर ने जुलाई माह में कैंट क्षेत्र में दिनदहाड़े स्कूटी रोककर मारपीट, गला दबाने और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग अपमानित करने का आरोप लगाया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एमईएस में कार्यरत सहायक गैरिसन इंजीनियर शिव राज मीणा ने न्यायालय में प्रार्थना-पत्र दिया। इसके माध्यम से अवगत कराया कि मैसर्स शिवा ट्रेड्स के प्रोपराइटर दिव्य प्रकाश मंगला उन पर अन्य ठेकेदारों के अनुचित कार्यों को पास कराने के लिए अनुचित दबाव बना रहे थे। गलत काम करने से इंकार करने पर उनके उच्चाधिकारियों को भ्रष्टाचार की शिकायतें की गयी। विभागीय जांच में शिकायत पूरी तरह बेबुनियाद पाई गई थी। आरोप है कि इसी रंजिश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.