Mathura News: एफआईआर दर्ज कराने वाले गिर्राज वाल्मीकि ने वापस ली रिपोर्ट
मथुरा, सितम्बर 30 -- Mathura News: छाता, छाता चीनी मिल के संचालन को लेकर चल रहे भूतपूर्व सैनिक किसानों के धरने में उस समय एक नया मोड़ आ गया, जब आंदोलनकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने वाले गिर्राज वाल्मीकि कोसीकलां अचानक मंगलवार देर शाम धरना स्थल पहुंचे, उन्होंने किसान और भूतपूर्व सैनिकों के सामने अपनी रिपोर्ट वापस लेने का ऐलान किया और हाथ जोड़कर सभी से माफी मांगी। गिर्राज वाल्मीकि ने भावुक होते हुए कहा कि वह हनुमान जी के भक्त हैं। जब से उन्होंने एफआईआर दर्ज कराई थी, उनकी अंतरात्मा गवाही नहीं दे रही थी। जिसके कारण उन्हें दिन-रात चैन नहीं मिल रहा था। उन्होंने आगे कहा कि उनका समाज एक स्वाभिमानी समाज है, जिसे कोई खरीद नहीं सकता। गिर्राज वाल्मीकि ने कहा कि एफआईआर दर्ज होने के बाद उनके पास बीजेपी हाईकमान के वरिष्ठ लोगों के लगातार फोन आ रहे थे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.