Mathura News: एनसीसी कैडेट्स ने निकाली एकता रैली
मथुरा, अक्टूबर 31 -- Mathura News: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस पर शनिवार को बाबा कढ़ेरा सिंह आवासीय विद्या मंदिर नगला-अक्खा के एनसीसी कैडेट्स ने एकता रैली निकाली। रैली सुबह करीब नौ बजे विद्यालय परिसर से शुरू हुई। हाथों में तिरंगा और राष्ट्रीय एकता के संदेश लिखी तख्तियां लेकर कैडेट्स मुख्य बाजार, बस स्टैंड और थाना रोड होते हुए विद्यालय पहुंचे। समापन पर चेयरमैन सुरेश सिंह ने कैडेट्स, शिक्षकों और विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने अदम्य साहस और दृढ़ इच्छाशक्ति से 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज : राष्ट्रीय एकता दिवस पर एसएसबी जवानों ने लगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.