Mathura News: एनएचएम कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन समाप्त
मथुरा, अक्टूबर 17 -- Mathura News: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार शाम समाप्त हो गया। मांगों पर सहमति बनने और सकारात्मक निर्णय की दिशा में हुई प्रगति के बाद एनएचएम जिला कार्यकारिणी एवं जनपद के समस्त एनएचएम परिवार के सभी कर्मचारी कार्य पर लौट आए। एनएचएम परिवार की ओर से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राधावल्लभ को सौंपे गए धन्यवाद ज्ञापन में कहा गया कि कर्मचारियों को मिले सहयोग, समर्थन और सकारात्मक भूमिका से उनका मनोबल बढ़ा है। डीपीएम संजय सिहोरिया भी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: मांगों पर आश्वासन के बाद काम पर लौटे कर्मचारी यह भी पढ़ें- Mathura News: स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मियों का धरना-प्रदर्शन जारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.