Mathura News: एटीएम कार्ड बदल रुपये निकालने वाले गैंग का युवक दबोचा
मथुरा, सितम्बर 28 -- Mathura News: थाना जमुनापार पुलिस टीम ने एटीएम कार्ड बदल कर एक व्यक्ति के खाते से तीन हजार रुपये निकालने के आरोपी को पीड़ित युवक ने स्थानीय लोगों के सहयोग से दबोच पुलिस को सौंप दिया। इसके कब्जे से खाते से निकाले 3000 रुपये बरामद कर चालान किया है। वरिष्ठ उप निरीक्षक नरेन्द्र सिंह ने बताया कि शनिवार शाम करीब चार बजे कृष्णधाम कालोनी, जमुनापार निवासी अभिषेक माता वाली गली के समीप एटीएम से अपने दादा के कार्ड से रुपये निकालने गया था। इस दौरान एटीएम केबिन में मौजूद अज्ञात युवकों ने धोखाधड़ी से उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। बाद में पता चला कि युवकों ने एटीएम कार्ड से रुपये निकाल लिये। अभिषेक ने लोगों के सहयोग से कार्ड बदल कर रुपये निकालने वाले आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सूचना दी। आरोपी के अन्य साथी मौका मिलते ही स्विफ्ट डिजायर कार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.