Mathura News: एचआईवी, सिफलिस एवं टीबी के प्रति जागरुकता बढ़ाने को अभियान
मथुरा, अगस्त 18 -- Mathura News: मथुरा, महर्षि दयानन्द सरस्वती जिला अस्पताल में एचआईवी, सिफलिस एवं टीबी के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने, समय पर जांच, शीघ्र निदान, उपचार एवं बचाव के उद्देश्य से सघन जन-जागरुकता अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत एचआईवी, सिफलिस एवं टीबी की जांचें की गईं, साथ ही लोगों को आवश्यक परामर्श एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान समय पर जांच कराने, बीमारी का शीघ्र पता लगाने, नियमित उपचार लेने तथा इन बीमारियों से जुड़ी भ्रांतियों एवं सामाजिक भेदभाव को दूर करने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीटीओ डा. संजीव यादव, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. नीरज अग्रवाल, नोडल अधिकारी डा. रितु रंजन तथा एआरटी सेंटर प्रभारी डा. सिद्धार्थ धनगर ने फीता काटकर किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.