मथुरा, अगस्त 10 -- Mathura News: थाना नौहझील के अंतर्गत एक्सप्रेस वे पर रविवार देर रात नोएडा से आगरा की ओर जा रही दो कार अचानक आपस में टकरा गयीं। इसके चलते कार सवार मथुरा और अलीगढ़ के चार लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर घायलों को एम्बुलेंस की मदद से उपचार के लिये भर्ती कराया, वही दोनों कार रोड से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। रविवार रात करीब दस बजे कार सवार लोग नोएडा से आगरा की ओर जा रहे थे। नौहझील क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर माइल स्टोन 68 के समीप कार अचानक अनियंत्रित होकर टकरा गयीं। तेज गति में कारों की आपस में हुई भिड़ंत के चलते दोनों कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयीं और कार सवारों की चीख निकल गयी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने मौका मुआयना कर लोगों व यमुना एक्सप्रेसवे की पेट्रोलिंग टीम की मदद से कार मे...