मथुरा, अगस्त 27 -- Mathura News: थाना मगोर्रा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय ऊमरी की मेधावी छात्रा छवि कुन्तल ने जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा सत्र 2026-27 में सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। छात्रा के चयन के बाद प्रथम बार विद्यालय आगमन पर विद्यालय परिवार द्वारा भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान समस्त स्टाफ ने छात्रा को स्मृति चिन्ह भेंट कर एवं मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक मनोज रावत, सहायक अध्यापक सीमा चौहान, बबिता, शिखा वर्मा, नीरज कुमारी सहित विद्यालय के समस्त बच्चे एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे। प्रधानाध्यापक मनोज रावत ने कहा कि यह हमारे विद्यालय के लिए गर्व का क्षण है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...