Mathura News: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर छात्रा को किया सम्मानित
मथुरा, जुलाई 4 -- Mathura News: ग्राम गांगरौली स्थित पंडित देवदत्त मेमोरियल स्कूल में शुक्रवार को हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्रा निक्की के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। छात्रा निक्की पुत्री श्यामसुंदर ने हाईस्कूल परीक्षा में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी, भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सामलिया ग्रुप वृंदावन के चेयरमैन ठाकुर यशवीर सिंह राघव मौजूद रहे। नरदेव चौधरी ने कहा कि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों, विशेषकर बेटियों का सम्मान समाज को शिक्षा के प्रति प्रेरित करता है। ठाकुर यशवीर सिंह राघव ने कहा कि बेटियां अब किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। यह भी पढ़ें- डीपीएस ने नेशनल टॉपर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.