Mathura News: उच्च प्राथमिक विद्यालय बझेड़ा में चोरी
मथुरा, अगस्त 22 -- Mathura News: थाना बरसाना के अंतर्गत विकास खंड चौमुहां के गांव बझेड़ा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में बीती रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर विद्यालय के ताले तोड़कर हजारों रुपये मूल्य के टैबलेट, गणित-विज्ञान की खोजी किट और जरूरी दस्तावेज समेट कर ले गए। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। चौमुहां विकास खंड के गांव बझेड़ा स्थित स्कूल में चोर रात के अंधेरे में बाउंड्री वॉल फांदकर अंदर दाखिल हुए। इसके बाद कमरों और कार्यालय के ताले चटकाकर अंदर रखी अलमारियों के लॉकर तोड़ दिए। इंचार्ज प्रधानाध्यापक विनय गौतम ने बताया कि चोर डिजिटल पढ़ाई के लिए आए महंगे टैबलेट, बच्चों के प्रयोग की विज्ञान व गणित किट, शैक्षणिक गतिविधियों से जुड़ी खोजी किट, जरूरी रजिस्टर और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए हैं। सुबह जब स्टाफ और ग्रामीण स्कूल पहुंचे त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.