मथुरा, सितम्बर 27 -- Mathura News: थाना जैत क्षेत्र के अंतर्गत पुष्पांजलि के समीप ई-रिक्शा चालक रामू की चाकू घोंपकर की गई हत्या के मामले का पुलिस व सर्विलांस टीम ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने चंद्रोदय मंदिर के पीछे कच्चे रास्ते से दो लोगों को आला कत्ल (चाकू) और एक अन्य चाकू सहित गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि सिगरेट के विवाद की आड़ में छह माह पुरानी रंजिश और मारपीट का बदला लेने के लिए हत्याकी गई थी। विदित रहे कि 11 सितंबर को बुर्जा से तेहरा जाने वाले रास्ते पर पुष्पांजलि और डिवाइन एलिगेंस होटल के पास अज्ञात युवकों ने ई-रिक्शा चालक रामू को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। रामू के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। उपचार के दौरान अस्पताल में रामू ने दम तोड़ दिया, जिसके बाद पुलिस ने ...