Mathura News: ई-एम्बुलेंस चालकों का सम्मान करेगी फाउंडेशन
मथुरा, अक्टूबर 14 -- Mathura News: विभा शक्ति फाउंडेशन की ओर से 17 अक्तूबर को ई-एम्बुलेंस चालकों के के लिए सम्मान समारोह और ब्रज इंडिया कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शाम चार बजे दीनदयाल नगर स्थित गीत गोविंद परिसर में होगा। इसमें मरीजों को अस्पताल पहुंचाकर जीवन रक्षा में सहयोग करने वाले 15 चयनित चालकों को सम्मानित किया जाएगा।बुधवार को आयोजित प्रेसवार्ता में फाउंडेशन की डायरेक्टर कीर्ति शर्मा और संजय गोस्वामी ने बताया कि शहर में कई ई-रिक्शा चालक व ई-एम्बुलेंस के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। ये चालक जरूरतमंद मरीजों को अस्पताल पहुंचाकर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे सेवाभावी चालकों को प्रोत्साहित करने और उनके योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रेसवार्ता में पायल शर्मा, शिखा जैन, अमरीश शर्मा, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.