Mathura News: इलेक्ट्रॉनिक रिकार्ड दिखाकर पांच लाख की साइबर ठगी
मथुरा, सितम्बर 17 -- Mathura News: मथुरा,एक व्यक्ति से पांच लाख रुपये की ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शातिर साइबर ठगों ने अपनी पहचान बदलकर और फर्जी इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेजों का सहारा लेकर पीड़ित को झांसे में लिया और लाखों रुपये की चपत लगा दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शेरगढ़ रोड निवासी प्रदीप कुमार साइबर ठगी का शिकार हुए हैं। पीड़ित ने बताया कि अज्ञात साइबर ठगों ने कूट रचित फर्जी दस्तावेज व इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड दिखाकर उन्हें असली होने का झांसा दिया और उनसे कुल 5 लाख रुपये ऐंठ लिए। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित के पैरों तले जमीन निकल गई। पीड़ित ने तुरंत पुलिस को ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।साइबर थाना प्रभारी रफत मजीद न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.