Mathura News: इंस्टाग्राम पर प्यार के जाल में फंसा महिला को ले जाने का आरोप
मथुरा, जुलाई 21 -- Mathura News: थाना छाता के अंतर्गत भीमनगर भाग बहरावली से शनिवार रात महिला अचानक गायब हो गयी। पति ने नामजद पर इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर पत्नी को साथ ले जाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पत्नी घर में रखे 80 हजार नकद व जेवर साथ ले गयी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर महिला बरामद करने और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। भीमनगर भाग बहरावली निवासी युवक ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया कि शनिवार रात करीब 11 बजे उसकी पत्नी अचानक घर से गायब हो गई। इसकी जानकारी होने पर उसकी तलाश की लेकिन कहीं पता न चला। पत्नी की इंस्टाग्राम आईडी की जांच की तो पता चला कि अमिताभ नाम का युवक उससे लगातार बातचीत कर रहा था। पीड़ित के मुताबिक घटना की रात वह अत्यधिक गर्मी होने के कारण परिजनों के साथ छत पर सो रहा था, तभी आरोपी पत्नी को बहला-फुसलाकर ले गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.