मथुरा, अक्टूबर 23 -- Mathura News: थाना महावन क्षेत्र के मौजा जोगीपुर बांगर में आश्रम निर्माण के लिए जमीन दिलाने के नाम पर 41 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि जमीन बिक्री की अनुमति निरस्त होने की जानकारी छिपाकर जमीन मालिकों और दो दलालों ने रकम वसूली। न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम) के आदेश पर पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और षड्यंत्र की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। राधापुरम एस्टेट, हाईवे निवासी मनोज कुमार गोयल ने अदालत में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि दिसंबर 2025 में आजाद नगर निवासी मनीष आजाद और जनकपुरी निवासी देवकीनंदन कश्यप ने खुद को प्रॉपर्टी डीलर बताते हुए उनसे संपर्क किया। आरोप है कि दोनों ने आश्रम निर्माण के लिए मौजा जोगीपुर बांगर में अपने रिश्तेदार बनी सिंह, रोशनलाल और रोहित सिंह की 2500 वर्गगज जमीन...