Mathura News: आवास खाली ना करने पर अड़े कांशीराम आवास के लोग
मथुरा, सितम्बर 29 -- Mathura News: जर्जर हो चुके कांशीराम आवासीय कालोनी के खाली कराने की प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही स्थानीय वाशिंदों ने अपना विरोध का रास्ता अख्तियार कर लिया है। लोगों का कहना है कि प्रशासन खाली कराने से पहले मूल आवंटियों के आवास का इंतजाम करे। तत्कालीन मायावती सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट कहे जाने वाली कांशीराम आवासीय योजना में निर्मित फ्लैट्स के खस्ताहाल होने पर जिला प्रशासन ने स्थानीय लोगों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए एक सर्वे रिपोर्ट के आधार पर स्थानीय वाशिंदों को फ्लैट्स खाली करने के नोटिस जारी किए हैं। नोटिस की समयावधि पूरी होने के बाद अब नगर निगम प्रशासन ने फ्लैट्स को खाली कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Lucknow News: पूर्व मंत्री भगवती सिंह के परिवार से खाली होगा रिवर बैंक कॉलोनी का बंगला जिससे स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.